44°C पर पहुंचा दिल्ली-NCR का पारा, इस हफ्ते और बढ़ेगी भीषण गर्मी, जानें पूरा मौसम का हाल

By: AVM GP Sharma | Edited By: Mohini Sharma
May 19, 2026, 12:45 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी

मुख्य मौसम बिंदु

  • दिल्ली में पहली बार इस सीजन में तापमान 43°C के पार पहुंचा।
  • पीतमपुरा और रिज इलाके 44°C से ज्यादा तापमान के साथ सबसे गर्म रहे।
  • तेज गर्म हवाओं के कारण राजधानी में लू जैसी स्थिति बनी हुई है।
  • आने वाले दिनों में तापमान 46°C तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में इस सीजन में पहली बार तापमान 43°C के पार पहुंच गया है। राजधानी के बेस स्टेशन सफदरजंग (Safdarjung) में अधिकतम तापमान 43.4°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 3°C ज्यादा रहा। वहीं, दिल्ली के पीतमपुरा और रिज़ दोनों मौसम केंद्रों में तापमान 44°C से ऊपर पहुंच गया, जिससे ये इलाके दिल्ली के सबसे गर्म स्थान बने। वहीं, लोधी रोड(Lodi Road) मौसम कार्यालय में अधिकतम तापमान 43.8°C रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से लगभग 4.8°C अधिक था। यहां हीटवेव यानी लू जैसी स्थिति भी दर्ज की गई। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। न्यूनतम तापमान 28.2°C दर्ज हुआ, जो इस महीने का अब तक का सबसे अधिक रात का तापमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में दिन और रात दोनों के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकतम तापमान 45°C तक पहुंचने या उसे पार करने की संभावना है।

GP Sir Graphs-updated with may 18 value

दिल्ली के पास कोई मजबूत मौसम प्रणाली नहीं

इस समय दिल्ली और आसपास कोई बड़ा मौसम सिस्टम सक्रिय नहीं है, जो गर्मी को कम कर सके। पूरे दिन उत्तर-पश्चिम दिशा से गर्म और शुष्क हवाएं चलती रहेंगी। दोपहर के समय सतही हवाओं की रफ्तार और तेज हो जाएगी। तेज गर्म हवाओं और ऊंचे तापमान के कारण राजधानी के अधिकांश हिस्सों में “लू” जैसी परिस्थितियाँ बनेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि वातावरण में नमी बेहद कम है और आसमान साफ रहने से सूरज की तपिश सीधे जमीन को गर्म कर रही है। यही वजह है कि दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म बनी हुई हैं।

46°C तक पहुंच सकता है तापमान

दिल्ली में मई महीने के दौरान 45°C से अधिक तापमान पहले भी कई बार दर्ज किया जा चुका है। पिछले वर्षों में 2018, 2020, 2022 और 2024 में तापमान 45°C के पार गया था। सबसे अधिक तापमान 30 मई 2024 को 46.8°C रिकॉर्ड किया गया था। स्काईमेट के अनुसार इस पूरे सप्ताह दिल्ली में मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा। फिलहाल बारिश, आँधी या धूलभरी आँधी जैसी किसी गतिविधि की संभावना बहुत कम है, जो गर्मी से राहत दे सके। अगले कुछ दिनों तक गर्मी लगातार बढ़ती रहेगी। महीने में अभी दस दिन से ज्यादा समय बाकी है, इसलिए संभावना है कि दिल्ली आने वाले दिनों में 46°C के खतरनाक स्तर को भी छू सकती है। पूरे दिल्ली क्षेत्र में सामान्य रूप से हीट वेव और कुछ इलाकों में गंभीर लू की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

author image
AVM GP Sharma
President of Meteorology & Climate Change
AVM Sharma, President of Meteorology & Climate Change at Skymet Weather Services, is a retired Indian Air Force officer who previously led the Meteorological Branch at Air Headquarters in New Delhi. With over a decade of experience at Skymet, he brings a wealth of knowledge and expertise to the organization.
FAQ

दिल्ली के पीतमपुरा और रिज क्षेत्रों में तापमान 44°C से अधिक दर्ज किया गया।

फिलहाल आँधी या बारिश की संभावना बेहद कम है, इसलिए गर्मी जारी रहने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिल्ली का तापमान 45°C से 46°C तक पहुंच सकता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है