अरब सागर में बनेगा लो प्रेशर, महाराष्ट्र के मुंबई सहित कई राज्यों में भारी बारिश
बारिश की गतिविधियां अब बहुत तेजी से दक्षिण भारत सहित महाराष्ट्र में बढ़ने वाली है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। कई स्थानों पर ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है। हवा की रफ्तार बहुत अधिक होगी। उत्तर प्रदेश के उत्तरी जिलों सहित उत्तर और पूर्वी बिहार और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश की संभावना है। राजस्थान और गुजरात सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा का मौसम शुष्क रहेगा। परंतु उत्तरी हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी पंजाब में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश संभव है।
Weather forecast: बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सिस्टम सक्रिय, आधे भारत में मूसलाधार बारिश
एक चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र अरब सागर में और दूसरा बंगाल की खाड़ी में बना हुआ है। पहाड़ों पर 19 मई से हल्की बारिश शुरू हो सकती है। 19 और 20 मई को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। महाराष्ट्र के कई जिले भारी बारिश देखेंगे। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। महाराष्ट्र के कई जिलों में 20 मई से झमाझम बारिश होगी। मुंबई में भी भारी बारिश के आसार हैं।