[Hindi] सम्पूर्ण भारत का अप्रैल 07, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) निचले और मध्य क्षोभमंडल में ट्रफ के रूप में सक्रिय है, जिसकी धुरी 5.8 किमी ऊंचाई पर 79° पूर्व देशांतर के आसपास और 28° उत्तर अक्षांश के उत्तर में स्थित है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
एक ट्रफ गंगीय पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक छत्तीसगढ़ होते हुए निचले स्तरों पर फैली हुई है।
एक और चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में, दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के पास 1.5 किमी ऊंचाई पर स्थित है।
एक नया पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई।
सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक दर्ज की गई।
विदर्भ, दक्षिण बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में हल्की बारिश हुई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
पश्चिमी हिमालय में 8 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा संभव है।
राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में 6 अप्रैल की शाम से 7 अप्रैल के बीच गरज-चमक, धूल भरी आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तर छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, झारखंड और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है।
तमिलनाडु, केरल और पूर्वी गुजरात में छिटपुट बारिश संभव है।
पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक हो सकती है।
उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।
किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।





