[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 16 जुलाई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान

By: Mahesh Palawat | Edited By: Mohini Sharma
Jul 15, 2026, 12:39 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मौसम पूर्वानुमान

देश भर में मौसम प्रणाली:

समुद्र तल पर मानसून ट्रफ जम्मू, देहरादून, बरेली, गोरखपुर, पटना, बक्सर, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर दक्षिण-पूर्व दिशा में गुजर रही है।

उत्तर बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण बांग्लादेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 15 जुलाई को सुबह 5:30 बजे (IST) उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है।

इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।

इसके अगले दो दिनों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए उत्तर ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल से होकर गुजरने की संभावना है।

उत्तर गुजरात और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अभी भी सक्रिय है।

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू क्षेत्र पर समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर भी समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, कोंकण एवं गोवा, गुजरात के कुछ भागों, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश हुई।

केरल, तटीय कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर तथा कोंकण एवं गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटे को दौरान, सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

पश्चिमी हिमालयी राज्यों, उत्तर पंजाब के कुछ हिस्सों, गुजरात, कोंकण एवं गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल तथा तेलंगाना और विदर्भ के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

author image
Mahesh Palawat
Vice President of Meteorology & Climate Change
Mr. Palawat, Vice President of Meteorology & Climate Change, is a former Air Force boxer and a passionate weather enthusiast. Dedicated to tracking and predicting weather for the benefit of farmers and the general public, he has been an integral part of Skymet since its inception.
FAQ

सिक्किम, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में रुक-रुककर वर्षा हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का सबसे अधिक प्रभाव ओडिशा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत में देखने को मिलेगा, जहां बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है