[Hindi] सम्पूर्ण भारत का 18 जुलाई, 2026 का मौसम पूर्वानुमान
देश भर में मौसम प्रणाली:
उत्तर ओडिशा, झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) अब कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) में बदल गया है।
इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है और ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है।
इस निम्न दबाव क्षेत्र से जुड़ी एक द्रोणिका (Trough) छत्तीसगढ़, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात होते हुए पूर्व-मध्य अरब सागर तक 5.8 से 7.6 किमी की ऊंचाई के बीच बनी हुई है।
मानसूनी ट्रफ समुद्र तल पर जम्मू, बरेली, बस्ती, डाल्टनगंज, उत्तर ओडिशा व आसपास के निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ जम्मू संभाग और आसपास के क्षेत्रों पर 4.5 से 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है।
एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर 0.9 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है।
दूसरा चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के बिहार पर 1.5 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है।
एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर 3.1 किमी की ऊंचाई पर बना हुआ है।
19 जुलाई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय कर्नाटक और उत्तरी तटीय केरल में मध्यम से भारी बारिश हुई।
दक्षिण ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, मणिपुर और जम्मू संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।
पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, झारखंड, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण एवं गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में हल्की बारिश दर्ज की गई।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
अगले 24 घंटे को दौरान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय कर्नाटक और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, विदर्भ, कोंकण एवं गोवा और केरल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
गुजरात, उत्तराखंड, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है।







