मार्च में मानसून जैसे हालात,राजस्थान में अगले 3 दिनों तक बारिश और आँधी-तूफान

By: AVM GP Sharma | Edited By: Mohini Sharma
Mar 24, 2026, 12:30 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

राजस्थान में बारिश

मुख्य मौसम बिंदु

  • 24 से 27 मार्च तक राजस्थान में बारिश और आँधी-तूफान जारी
  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव
  • कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज
  • फसल कटाई के दौरान किसानों को नुकसान का खतरा

फरवरी में जहां राजस्थान में लगभग सूखा मौसम रहा, वहीं मार्च में मौसम ने अचानक करवट ले ली। राजस्थान में आमतौर पर मार्च महीने में कम बारिश होती है, लेकिन इस बार स्थिति अलग रही। 23 मार्च तक के आंकड़ों के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान में 39% अधिक और पूर्वी राजस्थान में 61% ज्यादा हुई है। गौरतलब है, यह बारिश सामान्य से काफी अधिक है और मौसम में बड़े बदलाव का संकेत है।

मौसम में अचानक बदलाव की वजह ?

राजस्थान में मार्च महीने में मौसम में बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) की बढ़ती सक्रियता है। खासकर जो पश्चिमी विक्षोभ 12 मार्च के बाद आए हैं। इन सिस्टम्स के कारण पाकिस्तान और राजस्थान के आसपास चक्रवाती परिसंचरण बने। जिससे वातावरण में नमी बढ़ी और अस्थिरता आई और पूरे राजस्थान में प्री-मानसून जैसे हालात बन गए। इसी वजह से राजस्थान में कई बार बारिश, आँधी और तेज हवाएं देखने को मिलीं है।

कृषि पर असर: फसलों को नुकसान

यह मौसम किसानों के लिए चिंता का कारण बन गया है। कई जिलों में खड़ी फसलें खराब हो चुकी हैं। इस समय फसल कटाई का मौसम चल रहा है। अचानक बारिश और तेज हवाएं फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं, आगे और नुकसान का खतरा बना हुआ है

बारिश का पूर्वानुमान (24–27 मार्च)

24 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों, खासकर जैसलमेर के आसपास हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 25 मार्च को उत्तर-पश्चिम राजस्थान में बारिश की गतिविधियाँ तेज होंगी। जिसका राजस्थान के जिले श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर और जोधपुर में असर दिखाई देगा। वहीं, 26-27 मार्च को बारिश पूर्व और उत्तर की ओर बढ़ेगी। जिस कारण झुंझुनू, सीकर, अलवर, दौसा, करौली, भरतपुर, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, अजमेर और जयपुर में बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है। बता दें, इस दौरान तेज हवाओं के आँधी-तूफान आ सकता है। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि या तेज बारिश हो सकती है। वहीं फसल कटाई के समय नुकसान का खतरा बढ़ गया है।

बढ़ी किसानों की परेशानी

मार्च के अंत में राजस्थान के कुछ हिस्सों में एक और बारिश का दौर आने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, इसकी तीव्रता और किन-किन क्षेत्रों में असर होगा, यह अगले कुछ दिनों में साफ होगा। कुल मिलाकर, राजस्थान में मार्च का मौसम सामान्य से अलग बना हुआ है, जहां बारिश और आँधी-तूफान ने किसानों और आम लोगों दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

author image
AVM GP Sharma
President of Meteorology & Climate Change
AVM Sharma, President of Meteorology & Climate Change at Skymet Weather Services, is a retired Indian Air Force officer who previously led the Meteorological Branch at Air Headquarters in New Delhi. With over a decade of experience at Skymet, he brings a wealth of knowledge and expertise to the organization.
FAQ

24 से 27 मार्च तक अलग-अलग हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है।

राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, कोटा और आसपास के क्षेत्रों में ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

हां, राजस्थान में तेज हवाएं और बारिश फसल कटाई के समय नुकसान पहुंचा सकती हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है