Holi 2026 Weather Updates: पश्चिम बंगाल से उत्तर भारत तक खिली धूप, तापमान बढ़ेगा लेकिन बारिश गायब, जानें आपके शहर का हाल
मुख्य मौसम बिंदु
- देश के कई राज्यों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।
- बारिश की संभावना शून्य है।
- अधिकतम तापमान 28 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
- दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी बढ़ेगी।
रंगों के पावन पर्व होली पर इस बार मौसम पूरी तरह साथ देता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान साफ रहने का अनुमान है। ऐसे में रंगों और उत्साह के इस त्योहार में मौसम किसी तरह की रुकावट नहीं डालेगा। आईए जानते हैं होली के दिन देश के अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा मौसम और कितना चढ़ेगा पारा।
उत्तर प्रदेश में धूप के साथ होली
उत्तर प्रदेश में 4 मार्च यानी होली के दिन अधिकतम तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मौसम पूरी तरह शुष्क और धूप वाला रहे क्योंकि बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। सुबह का मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी।
राजस्थान में चढ़ेगा पारा
राजस्थान में अधिकतम तापमान 31 से 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। होली के दिन आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिससे मौसम साफ और धूप भरा बना रहेगा। उत्तर-पूर्वी हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलेंगी। दोपहर के समय गर्मी अधिक महसूस हो सकती है। पश्चिमी और मरुस्थलीय इलाकों में दिन के समय गर्मी अधिक महसूस हो सकती है।
दिल्ली में रंगों के साथ खिलेगी धूप
दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राजधानी में होली के दिन तेज धूप खिलेगी और मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान बारिश होने के आसार नहीं हैं। जिस कारण आसामान पूरी तरह साफ रहेगा और तेज धूफ खिलेगी। उत्तर-पश्चिमी हवाएं 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी।
पंजाब में सुहानी सुबह, गर्म दोपहर
पंजाब में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। सुबह-शाम मौसम सुहावना रहेगा, जिससे होली का आनंद और बढ़ेगा।
पश्चिम बंगाल में उमस का असर
पश्चिम बंगाल में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन गंगीय क्षेत्रों में हल्की उमस महसूस हो सकती है। हवाएं हल्की चलेंगी, जिससे दोपहर में गर्मी बढ़ सकती है। धूप के साथ उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है।
महाराष्ट्र में गर्म रहेगी होली
महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। राज्यभर में साफ और धूप वाला मौसम रहेगा। उत्तर-पूर्वी हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी। दोपहर में तापमान अधिक महसूस हो सकता है।
कर्नाटक में बढ़ेगी गर्मी
कर्नाटक में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। होली के दिन मौसम शुष्क और धूप वाला रहेगा। हवाएं हल्की रहेंगी और दिन चढ़ने के साथ गर्मी में इजाफा होगा
बिना बारिश की बाधा, धूप भरी रहेगी होली
कुल मिलाकर इस बार होली पर देश के इन प्रमुख राज्यों में मौसम साफ, शुष्क और धूप भरा रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है, जिससे रंगों के इस त्योहार का उत्साह दोगुना होगा। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचाव की सलाह दी जाती है।





