देश में सबसे गर्म महाराष्ट्र, 40°C पार तापमान, इस दिन से प्री-मानसून बारिश के आसार

By: AVM GP Sharma | Edited By: Mohini Sharma
Mar 30, 2026, 1:25 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

मुख्य मौसम बिंदु

  • विदर्भ में तापमान 40°C के पार, अकोला सबसे गर्म
  • प्री-मानसून गतिविधियों से मौसम बदलेगा
  • 1-3 अप्रैल के बीच बारिश और आंधी तेज होगी
  • 5-8 अप्रैल के बीच ओलावृष्टि की संभावना

महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्से इस समय देश के सबसे गर्म इलाके बने हुए हैं। खासकर विदर्भ क्षेत्र में तापमान लगातार 40°C से ऊपर बना हुआ है। अकोला और अमरावती पिछले कुछ दिनों से देश के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहे हैं। कल 29 मार्च को अकोला में अधिकतम तापमान 41.4°C दर्ज हुआ। इसके अलावा ब्रह्मपुरी, वाशिम, वर्धा, चंद्रपुर, गोंदिया, गढ़चिरौली और यवतमाल जैसे शहरों में भी तापमान 40 से 41°C के बीच रहा है। हालांकि, आने वाले दिनों में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण तापमान में 5 से 6°C तक गिरावट संभव है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम सिस्टम सक्रिय, प्री-मानसून हलचल तेज

देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी से बने छोटे-छोटे मौसम सिस्टम सक्रिय हो गए हैं। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के आसपास निचले स्तर पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा विदर्भ, तेलंगाना और कर्नाटक होते हुए तमिलनाडु तक फैली हुई है। इसी ट्रफ में एक और परिसंचरण कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में, मराठवाड़ा-विदर्भ के पास बना हुआ है। यह स्थिति कुछ दिनों तक बनी रहेगी और यह ट्रफ पूर्व-पश्चिम दिशा में हिलती रहेगी, जिससे मौसम गतिविधियांँ बढ़ेंगी।

अगले हफ्ते बढ़ेगी बारिश-आंधी, ओलावृष्टि की भी संभावना

महाराष्ट्र में अगले एक सप्ताह या उससे अधिक समय तक प्री-मानसून आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियांँ जारी रहेंगी। इसकी शुरुआत विदर्भ से होगी, जो कल से ज्यादा स्पष्ट नजर आएगी। 1 से 3 अप्रैल के बीच इन गतिविधियों की तीव्रता और विस्तार बढ़ेगा। 4 से 8 अप्रैल के बीच पूरे देश में प्री-मानसून गतिविधियांँ तेज होंगी, जिसका असर महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्सों पर भी पड़ेगा। कोंकण क्षेत्र, जिसमें मुंबई भी शामिल है, में अगले सप्ताह की शुरुआत में इस सीजन की पहली बारिश हो सकती है। वहीं, राज्य के आंतरिक हिस्सों में 5 से 8 अप्रैल के बीच ओलावृष्टि की संभावना भी बनी हुई है।

author image
AVM GP Sharma
President of Meteorology & Climate Change
AVM Sharma, President of Meteorology & Climate Change at Skymet Weather Services, is a retired Indian Air Force officer who previously led the Meteorological Branch at Air Headquarters in New Delhi. With over a decade of experience at Skymet, he brings a wealth of knowledge and expertise to the organization.
FAQ

महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में बारिश से तापमान 5-6°C तक गिर सकता है।

भारत में विदर्भ क्षेत्र, खासकर अकोला और आसपास के इलाकों में पड़ रही है।

हाँ, महाराष्ट्र में 5 से 8 अप्रैल के बीच कुछ इलाकों में ओले गिर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है